Home देश बिहार आईटी मैनेजर सेवा संघ की बैठक, निर्विरोध अध्यक्ष बने आशीष कुमार,...

बिहार आईटी मैनेजर सेवा संघ की बैठक, निर्विरोध अध्यक्ष बने आशीष कुमार, हुए कई अहम निर्णय

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। राजधानी पटना के बोरिंग रोड अवस्थित अभियंता भवन में बिहार राज्य आईटी मैनेजर सेवा संघ की राज्यस्तरीय बैठक की गई।

इस बैठक में सबसे पहले सर्वसम्मति से निर्विरोध वर्तमान अध्यक्ष आशीष कुमार को अगले 1 वर्ष के लिए संघ का अध्यक्ष चुना गया तथा बिपार्ड के आईटी मैनेजर डीपी कुशवाहा को संघ का कोषाध्यक्ष बनाया गया।it managar sangh 11

इसके बाद बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि अभियंता के समान योग्यता रहने के कारण आईटी मैनेजर की सेवा भी प्रीमियम सेवा में रखी जाए और अभियंता के समान वेतनमान और सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाय।

वर्तमान में 6 सेवाएं यथा बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा, बिहार अभियंता सेवा, बिहार वित्त सेवा,बिहार पशुपालन सेवा तथा बिहार मेडिकल सेवा प्रीमियम सेवा में आता है। कैडर नियमावली अविलंब बनाया जाय।

विदित हो कि वर्ष 2014 में हीं माननीय मुख्य सचिव महोदय द्वारा आईटी मैनेजर का सेवा संवर्ग और कैडर नियमावली  बनाने का आदेश आईटी विभाग को दिया गया था।

31 दिसंबर 2019 तक अगर सरकार उपरोक्त लंबित मांगों की पूर्ति नहीं करती है तो संघ जनवरी ,2020 के प्रथम सप्ताह में राज्यस्तरीय आंदोलन अथवा माननीय उच्च न्यायालय के शरण में जाने के लिए मजबूर होगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version