Home देश बिहारशरीफ नगर निगम की सफाई अभियान की खुली पोल

बिहारशरीफ नगर निगम की सफाई अभियान की खुली पोल

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। आज 11 जून को नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में  घंटे भर की तेज बारिश से इस भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं लोगों को कुछ राहत मिली।  वहीं दूसरी ओर सड़कों पर जलजमाव से नगर निगम की बरसात पूर्व सफाई अभियान की पोल खुल गई।

आज दोपहर बाद करीब 3 बजे आसमान काले काले बादलों से ढक  गया करीब एक  घंटे तेज बारिश हुई। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली।

लेकिन महात्मा गांधी रोड पर नाले का पानी सड़कों पर बहने लगा। लोग इस नाले के पानी से होकर आने जाने को विवश दिखे।

बता दें कि बिहार शरीफ नगर निगम  बरसात  पूर्व नाले की सफाई युद्ध स्तर पर करने का दावा कर रहे थी। परंतु इस पहली बरसात ने सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version