Home बिहार प्रधानमंत्री-डीजीपी के हस्तक्षेप से एक वर्ष के बाद दर्ज हुई हत्या-जालसाजी की...

प्रधानमंत्री-डीजीपी के हस्तक्षेप से एक वर्ष के बाद दर्ज हुई हत्या-जालसाजी की एफआईआर

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नवादा जिले कौआकोल थाना के केवाली गाँव के निवासी सुधीर सिंह ने एक वर्ष पूर्व अपने सगे भाई बालमुकुंद सिंह, उनकी पत्नी रेणु देवी, सुरेश सिंह, श्यामकिशोर सिंह, नवलकिशोर सिंह, ब्रजकिशोर सिंह के खिलाफ अपने मंदबुद्धि चाचा के हत्या कर उनके जमीन हड़प लेने का आरोप लगाते हुवे 12/2/18 को कौवाकॉल थाना में लिखित आवेदन दिया था।

PM DGP FIR 1
केवाली गाँव के निवासी सुधीर सिंह…………..

आवेदन देने के एक वर्ष के बाद 1/4/2019 को पुलिस ने सुधीर सिंह के लिखित शिकायत को आधार बना कर आरोपियों पर कांड संख्या 89/2019 भादवि 420/302/386/201/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित सुधीर सिंह ने बताया कि पिछले एक वर्षों से दर-दर की ठोकर खाते हुवे भ्र्ष्ट सिस्टम से वे टूट चुके थे।

परंतु प्रधानमंत्री एवं बिहार डीजीपी जी के हस्ताक्षेप के बाद उनको न्याय की उम्मीद जगी और ततपश्चात  पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इतने लंबे अंतराल के बाद मामला दर्ज होने पर सुधीर सिंह ने अपनी भी हत्या की आशंका जताते हुवे कहा कि आरोपियों के डर से वे अपने गाँव भी नहीं जा पाते।

उन्होंने कहा कि आरोपी इतने ताकतवर हैं कि उन्हें झूठे मामले में फंसवा सकते हैं उनकी हत्या करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टरराज से उनका विश्वास उठ चुका है। क्योंकि हम जैसे गरीब लोगों को इस भ्र्ष्ट व्ययस्था में इतने जद्दोजहद के बाद भी न्याय मिलेगा इसकी कम ही उम्मीद है।

अब उन्हें भरोसा है कि उनके शासन में अपराधी बच नहीं सकते। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version