Home गांव-देहात पावन छठ में अश्लील डांस कार्यक्रम में फायरिंग, दो घायल, हालत गंभीर

पावन छठ में अश्लील डांस कार्यक्रम में फायरिंग, दो घायल, हालत गंभीर

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव में शनिवार की रात छठ पर्व के मौके पर आयोजित एक अश्लील सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

गंभीर रुप से घायल दोनों को इलाज के लिए पटना के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सूत्रों का कहना है कि यह घटना  घोषी थाना के सोनवां गाँव की है। हाँ भैख क्लब के द्वरा पूजा को लेकर हाई स्कूल के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मंच पर पर बार बालाओं के द्वरा अश्लील डांस किया जा रहा था।

इसी क्रम में दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोग जख्मी हो गए। सूत्रों के अनुसार दोनों युवक की जांघ में गोली लगने की बात सामने आ रही है।  

एक घायल विकाश कुमार पिता मोन्टी शर्मा जो कि सोनवा गांव निवासी है, जबकि दूसरा नीरज कुमार भैख गाँव का निवासी बताया जा रहा है।

देखिए वीडियोः अश्लील कार्यक्रम में कैसे चली गोली……

error: Content is protected !!
Exit mobile version