Home आधी आबादी नियोजन रद्द, फिर भी मुखिया मांग रहा था बकाया पैसा, तंग शिक्षिका...

नियोजन रद्द, फिर भी मुखिया मांग रहा था बकाया पैसा, तंग शिक्षिका ने फांसी लगा ली

0

“रणधीर मुखिया सीता देवी से नियोजन के बदले बकाए रुपए की मांग कर रहा था। अंततः वह तनाव होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली…..”

बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड के किशमिरी चक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका 42 वर्षीय सीता देवी ने बुधवार की देर नूरसराय बाजार में किराये के मकान में फांसी के फंदे से झूलकर कर अपनी जान दे दी।

डमी फोटो..

सूत्रों के अनुसार वर्ष 2012 में सीता देवी का नियोजन हुआ था, लेकिन इनका नियोजन 19 जनवरी 2019 को रद्द कर दिया गया। मृतका नूरसराय थाना के लखीचक गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी थी।

मृतका के ससुर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रणधीर मुखिया सीता देवी से नियोजन के बदले बकाए रुपए की मांग कर रहे थे। रुपए नही देने पर ड्यूटी नहीं करने की धमकी भी दिया था। इस कारण वह काफी तनाव में थी और अंततः उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पाकर नूरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण कराया। मृतका के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नूरसराय थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version