Home आधी आबादी निगमानंद आश्रम के 62 वर्षीय बाबा ने 10 साल की बच्ची संग...

निगमानंद आश्रम के 62 वर्षीय बाबा ने 10 साल की बच्ची संग किया दुष्कर्म, लोगों ने पीट पुलिस को सौंपा

0

बच्ची ने पुलिस को बयान दिया है कि महाराज ने बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ आश्रम के एक कमरा में ले जाकर कमरा का दरवाजा बंद कर उसके साथ गलत हरकत किया है…….”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) के बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया गांव में स्थित निगमानंद आश्रम के महाराज गुरूचरण चैतन्य (62) ने उसी गांव की रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

ऐसा कर महराज ने शिक्षित माने जाने वाले बहरागोड़ा प्रखंड के इतिहास पर कालिख पोत दिया। वहीं महाराज के प्रति लोगों की आस्था को धूमिल कर दिया है।raist baba

महाराज द्वारा बच्ची के साथ बलात्कार करने के प्रयास पर लोगों ने उनको धर दबोचा। लोगों ने महाराज की पिटाई की। सूचना पाकर बड़शोल पुलिस आश्रम पहुंचकर महाराज को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में बड़शोल थाना प्रभारी ने बताया कि महाराज को गिरफ्तार कर बच्ची को मेडिकल जांच कराने के लिए बहरागोड़ा सीएचसी ले जाया गया। यहां से बच्ची को मेडिकल कराने के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि बच्ची ने पुलिस को बयान दिया है कि महाराज ने बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ आश्रम के एक कमरा में ले जाकर कमरा का दरवाजा बंद कर उसके साथ गलत हरकत किया है। पुलिस आरोपी महाराज को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version