Home देश दो लाख की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सदर का घूसखोर...

दो लाख की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सदर का घूसखोर SDO

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज।  बिहार में फिर एक घुसखोर अफसर दबोचा गया है। गया के अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिन्‍हा को निगरानी की टीम ने दो लाख रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है।

एसडीओ सूरज कुमार सिन्‍हा को निगरानी ने उनके सरकारी आवास से दबोचा है। बाद में उन्‍हें कार्यालय लाया गया। इसके बाद निगरानी की टीम ने विधिवत गिरफ्तारी की बात प्रशासन के अन्‍य अफसरों को बताई।

इसकी जानकारी मिलते ही गया के प्रशासनिक खेमे में हड़कंप मच गया है, वहीं इस संबंध में कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। GAYA CRUPT SDO

error: Content is protected !!
Exit mobile version