Home आधी आबादी देश की सर्वश्रेष्ठ सहिया बनी ओरमांझी की बेटी, आजसू ने किया स्वागत

देश की सर्वश्रेष्ठ सहिया बनी ओरमांझी की बेटी, आजसू ने किया स्वागत

0

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकया नायडू द्वारा 15 वीं विश्व ग्रामीण स्वास्थ्य सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ सहिया पुरस्कार से सम्मानित श्रीमति लीलावती देवी का प्रखंड अध्यक्ष दिगम्बर महतो के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ताओं ने रांची पहुंचने पर बुके देकर स्वागत किया।

ormanjhi asju 1श्रीमति लीलावती देवी रांची जिले के ओरमांझी  प्रखंड के टुण्डाहोली पंचायत अंतर्गत कुकुई गांव की बेटी हैं। उन्हें सहिया के रुप में उल्लेखनीय सेवा भावना प्रदर्शन करने के कारण राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

इस मौके पर ओरमांझी आजसू के वुद्धिजीवी मंच के प्रवक्त गंगा विष्णु महतो, मीडिया प्रभारी तसलीम अंसारी, संजय कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, नरेश महतो, खेमराज महतो, अजय महतो, फुलेश्वर महतो आदि लोग मौजूद थे।  

error: Content is protected !!
Exit mobile version