Home आधी आबादी ठनका की चपेट से एक महिला की मौत, एक हालत गंभीर

ठनका की चपेट से एक महिला की मौत, एक हालत गंभीर

0

ठनका की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हुई दो महिलाओं में एक की मौत हो गई, जबकि एक जीवन और जूझ रही है”।

हिलसा (धर्मेन्द्र)। यह घटना शुक्रवार की दोपहर बाद नालंदा जिले के हिलसा शहर के मई इलाके में हुई। मई गांव निवासी सुमिंदर पासवान की पत्नी शीला देवी तथा सुभाष ठाकुर की पत्नी धर्मा देवी मवेशी लेकर चराने जा रही थी।HILSA THANKA MAUT 1

दोनों महिलाएं अपने-अपने मवेशी के साथ आगे-पीछे चल रही थी। तभी अचानक आसमान से ठनका आ गिरा और उसकी चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से झुलस गये।

 दोनो महिला को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल महिला में समिंदर पासवान की पत्नी शीला देवी को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया। जबकि जख्मी सुभाष ठाकुर की पत्नी धर्मा देवी का इलाज के लिए भर्ती किया गया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version