Home एक्सपर्ट मीडिया न्यूज झुंड से बिछड़े हाथी ने मजदूर को रौंद मार डाला

झुंड से बिछड़े हाथी ने मजदूर को रौंद मार डाला

0

“आये दिन जंगली हाथियों द्वारा इस प्रकार की घटना होते रहती है। परंतु विभागीय अधिकारी मृतक के आश्रितों को मुआवजा देकर अपना पिंड छुड़ा लेती है”

सरिया(आसिफ)। सरिया में बीते पांच वर्षों से हाथियों का तांडव जारी है। झुंड द्वारा कई किसानों के मकान तोड़े गए। जबकि कई लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात एक मज़दूर को झुंड से बिछड़े एक हाथी ने रौंद कर मार डाला।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरिया थाना क्षेत्र के धोवारी गांव निवासी खेमचंद यादव 55 पिता स्व मंगर यादव कैलाटांड़ गाँव से मजदूरी कर देर रात अपना गाँव लौट रहा था। इसी क्रम में उक्त गाँव के नजदीक तुलसी टांड के पास हाथी ने उसे दबोच लिया व पटक-पटक कर मार दिया।

इसकी सूचना शनिवार की सुबह सड़क निर्माण कार्य में लगे मज़दूरों ने ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख रामपति प्रसाद, जिप सदस्य अनूप पांडेय, स्थानीय मुखिया मनोज गुप्ता सिहित दर्जनों लोग पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस संबंध में पूर्व विधायक श्री सिंह ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आये दिन जंगली हाथियों द्वारा इस प्रकार की घटना होते रहती है। परंतु विभागीय अधिकारी मृतक के आश्रितों को मुआवजा देकर अपना पिंड छुड़ा लेती है। जबकि मकान व फसल का नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति नहीं मिलने की शिकायत आ रही है। उन्होंने कहा कि बिछड़े हाथी को विभाग झुंड में मिलाए।

error: Content is protected !!
Exit mobile version