Home देश जमशेदपुर में मजदूरों का होता है सबसे अधिक शोषणः कमलेश उपाध्याय

जमशेदपुर में मजदूरों का होता है सबसे अधिक शोषणः कमलेश उपाध्याय

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। जमशेदपुर में मजदूरों के हितों की रक्षा करने और पीड़ित व शोषित मजदूरों के हक और हुकूक की लड़ाई लड़ने को लेकर भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन का विस्तार किया गया।

जमशेदपुर सिविल  कोर्ट के सभागार में कमेटी विस्तार के दौरान नए अध्यक्ष कमलेश उपाध्याय ने बताया कि जमशेदपुर एक मजदूरों का शहर है और यहां सबसे ज्यादा मजदूरों का शोषण होता है।

उन्होंने बताया कि मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी उनका पीएफ, ईएसआईसी के साथ अन्य समस्याओं का भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन समाधान कराएगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिलाएगी। 

उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों का मजदूरों को चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों से मिलकर उन्हें यूनियन के क्रियाकलापों से अवगत भी कराया जाएगा। इस दौरान नई कमेटी में कई अहम पदों की जिम्मेवारी भी सदस्यों को सौंपी गई।

error: Content is protected !!
Exit mobile version