Home देश गोलियों की गूंज के बीच 8 लोगों की हत्या से यूं दहला...

गोलियों की गूंज के बीच 8 लोगों की हत्या से यूं दहला बिहार

0

बिहार में इस बार की दीपावली बदमाशों के हवाले रही। राज्य के विभिन्न हिस्सों में 8 लोगों की हत्या कर दी गई।  ये पुलिस-प्रशासन की सजगता पर सवालिया निशान खड़े करते हैं कि आखिर उनसे चूक कहां हो रही है………….”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। राज्य के कई हिस्सो में जिलों में बेखौफ अपराधियों ने एक ही रात में आठ लोगों की हत्या कर दी। एक परिवार के तीन लोगों को एक साथ गोली मार दी। राजद नेता के भाई को भी गोलियों से भून दिया।         

बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव में जहां घर में घुसकर अपराधियों ने एक साथ तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी तो वहीं जहानाबाद में राजद नेता के भाई को भी गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया है।

सीवान में भी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।  हत्या की ये घटना सीवान के मुफस्सिल थाना स्थित आकोपुर की है, जहां आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी में एक युवक की हत्या कर दी गई।

जहानाबाद के टेहटा ओपी थाना क्षेत्र स्थित देकुली गांव में बेखौफ अपराधियों ने राजद नेता मनोज यादव के भाई अवधेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके साथ ही भागलपुर में भी बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है। ये  घटना मकससपुर गांव की बताई जा रही है।

हत्या की एक अगली घटना पटना की है। जहां पटना सिटी इलाके से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे से बरामद किया गया है।criminal bihar 1

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कॉमर्शियल चौक पर सोमवार को आपसी रंजिश में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। गंभीर स्थिति में परिजन उसे इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इधर, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही लाश को लेकर निकल गए। मृतक की पहचान स्थानीय विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र दुकानदार नवीन कुमार उर्फ चित्रगुप्त के रुप में की गई है।

कहा जाता है कि नवीन की चौक पर ही गैस चूल्हा की दुकान है। वह आज अपने दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान चार-पांच की संख्या पर पहुंचे नकाबपोशों ने बगल के जोंटी सिंह की दुकान में घुसकर मारपीट की।

इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें एक गोली नवीन के सीने में लग गई। जबकि जोंटी के सर में गंभीर चोट आई है। वह आरबी मेमोरियल में भर्ती है।

सूचना मिलते ही एसएसपी बाबूराम सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, नकाबपोश हथियार लहराते फरार हो गए। इधर, जोंटी को गिरफ्तार कर लिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड करते सड़क जाम कर दिया। समाचार लिखें जाने तक सड़क जाम है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में बाइक सवार बदमाशों ने बस स्टैंड के पास घर की सफाई कर रही एक छात्रा को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

आनन -फानन में घायल छात्रा को परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। घायल लखन यादव की 17 वर्षीय पुत्री प्रियंका है।

घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है। राजगीर की दुकानें स्वतः बंद कर दी गई है। फिलहाल राजगीर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पर्यटन नगरी पूरी तरह से असुरक्षित है। अभी कुछ दिन पहले ही नाबालिग लड़की से गैंग रेप की घटना घट चुकी है। राष्ट्रपति या किसी वीवीआईपी के आते ही कैसे  सुरक्षा दुरुस्त हो जाती है। इसका मतलब है कि पुलिस नहीं चाहती है कि क्राइम रुके।

समाजसेवी श्याम किशोर भारती कहते हैं, “पर्यटन का सीजन शुरू हो चुका है। इस तरह की घटना से पर्यटकों में बीच में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। अभी भी पुलिस एक्टिव नहीं हुआ तो इसका असर आने वाले समय में आने वाले पर्यटकों पर पड़ेगा”।

बेगूसराय जिले के लोहियानगर ओपी क्षेत्र के बाघी मोहल्ला निवासी संटू सिंह के पांच वर्षीय पुत्र विराज को अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया। बच्चे के पैर में गोली लगी है।

घायल की मां गीता देवी ने बताया कि उनके पति संटू सिंह का विश्वनाथ सिंह के साथ भूमि विवाद है। उनका गोतिया बंटी सिंह ने सात वर्षीय राजवीर को निशाना बनाकर गोलीबारी की लेकिन गोली विराज को लग गई। बंटी सिंह विश्वनाथ सिंह के साथ रहता है। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version