Home देश  गैंग रेप पीड़ित छात्रा की न्याय के लिए सड़क पर लोग, सड़क...

 गैंग रेप पीड़ित छात्रा की न्याय के लिए सड़क पर लोग, सड़क जाम, आगजनी, भारी आक्रोश

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क टीम। नालंदा जिले के राजगीर की गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए राजगीर के लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए दरींदों को फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे हैं।

rajgir gang rape11 1नई पोखर मोड़ के पास बड़े छोटे वाहनों की लंबी कतारें लग गयी है। समाचार लिखने तक राजगीर गिरियक रोड से आयुध निर्माणी नालंदा गिरियक जाने वाली सड़क पर  जाम है। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के साथ लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की।

आक्रोशितों ने बताया कि मुख्यमंत्री के जिले में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है। स्थानीय पुलिस प्रशासन आम जनता की हिफाजत में लाचार साबित हो रही है। जनता के हितों के बजाय पुलिस के लोग अपनी पॉकेट भरने में व्यस्त है। राजगीर पुलिस और उसका निकम्मी साबित हो रही है।

उग्र हुए ग्रामीणों ने कहा कि गैंगरेप की घटना के सभी आरोपियों को फाँसी की सज़ा मिलनी चाहिए। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार को गद्दी छोड़ देना चाहिए। नीतीश राज में निकम्मे पुलिस पदाधिकारी सिर्फ चंदा उगाही में व्यस्त है।

देखिए वीडियोः चेतावनी भरे लहजे में कहते हैं  ग्रामीण धर्मराज युधिष्ठिर……………

error: Content is protected !!
Exit mobile version