” गश्ती मार्ग में घना कोहरा छाया था। चालक को ठीक ढंग से रास्ता नहीं दिख पाने की वजह से जीप उलट गई और यह हादसा हुआ…..”
जानकारी के अनुसार जमुई नगर थाना के पुलिस कर्मी सरकारी जीप लेकर गस्ती के लिए निकले थे। हादसा जमुई लखीसराय मार्ग पर ठंड गांव के पास हुआ।
हादसे में जीप पर सवार 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों में दो की हालत चिंताजनक बताई गई है।
हादसे की खबर पाकर थाना से अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी चिकित्सा की जा रही है। घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।