Home कला-संस्कृति कैमरे को भा रही है राजगीर-पांडु पोखर, आज ‘जोगिया ओ जोगिया’ एल्बम...

कैमरे को भा रही है राजगीर-पांडु पोखर, आज ‘जोगिया ओ जोगिया’ एल्बम की हुई शूटिंग

0

“भले ही राजगीर में फिल्म सिटी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ हो, मगर राजगीर का पांडु पोखर मिनी फिल्म सिटी के रूप में उभरने  लगा है। राजगीर की हसीन वादियों में पांडू पोखर, जहां लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है। वहीं बॉलीवुड के लोग भी अब इस तरफ रुख करने लगे हैं. …”

बिहार शरीफ से दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। इसी कड़ी में आज पांडू पोखर में वेब कंपनी द्वारा साक्षी फिल्म्स के बैनर तले सावन के भक्ति गीत की शूटिंग की गई। इस नई एल्बम का लीड कर रहीं हैं साक्षी। यह एल्बम इस बार सावन  के महीने में धमाल जरूर मचाएगा।

rajgir pandu pokhar film shuting 1लोगों का मानना है कि साक्षी फिल्म्स हमेशा भक्ति गीतों के प्रति अपनी सजगता दिखाते हुए कई वर्षों से एल्बम का निर्माण करता आ रहा है।

साक्षी फिल्म्स के प्रोडूसर अनिल सिंह का मानना है कि आज के परिवेश में लोग भोजपुरी एल्बम की तरफ आकर्षित हो रहे हैं, जो समाज में एक अच्छा संदेश नहीं दे पाता है। ऐसे परिवेश में यह भक्ति एल्बम लोगों के मन को न केवल शांति प्रदान करेगा, बल्कि वातावरण को भक्तिमय बना देगा।

पिछले 1 वर्षों के अंतराल में साक्षी की 10 एल्बम रिलीज हुई है। जिसे न केवल अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। बल्कि सभी मे नृत्य भी किया है।

राजगीर आई साक्षी का मानना है कि पांडू पोखर एक अच्छा लोकेशन है। यहां लोगों को आना चाहिए और एल्बम हो या फिर फ़िल्म उसकी शूटिंग करनी चाहिए।

वहीं बीजेपी नेत्री मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रानी सिंह का भी मानना है कि राजगीर का यह लोकेशन काफी सुंदर है।

पांडू पोखर के प्रबंधक प्रभाष साहू का कहना है कि हाल के दिनों में उनके पांडू पोखर के भीतर प्रोफाइल के साथ साथ कई तरह की शूटिंग की गई है और यह आज एल्बम की पहली शूटिंग की जा रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में यह पांडू पोखर मिनी फिल्म सिटी के रूप में उभर कर आएगा।

एल्बम में संगीत रौशन सिंह ने दिया है। इस गीत को भोला भट्ट ने लिखा है। जिसे साक्षी ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। इसके निदेशक हैं आर्यन देव, निर्माता अनिल सिंह, डांस कोरियोग्राफर पंकज आर्यन, कैमरा मैन रवि राठौर, मेकअप मैन आकाश और गौरव। जबकि हेयर ड्रेसर कृतिका मौजूद थी।

बता दें कि अनिल सिंह नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना इलाके के रक्सा गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में ये बड़े बैनर के कई भोजपुरी फ़िल्म का निर्माण कर चुके है।

वीडियोः  कहती हैं साक्षी…..

error: Content is protected !!
Exit mobile version