Home बिहार एसआईटी को मिले फोटोग्राफः यौन पीड़िता, निखिल और ब्रजेश की है पुरानी...

एसआईटी को मिले फोटोग्राफः यौन पीड़िता, निखिल और ब्रजेश की है पुरानी पहचान

0

पटना (संवाददाता)। बिहार के बहुचर्चित कथित ‘दलित निर्भया यौन शोषण कांड’ में रोज नये खुलासे हो रहे हैं। अब तक के खुलासों से यह बात साफ हो गई है कि पीड़िता और आरोपी एक दुसरे को अच्छी तरह से जानते पहचानते थे।  मामले की जांच कर रही एसआइटी को अनेक प्रमाण हाथ लगे हैं। जिसमें स्पष्ट है कि यौन शोषित पीड़िता, निखिल प्रियदर्शी और ब्रजेश पांडेय काफी दिनों से एक दूसरे को जानते और पहचानते हैं।

कहा जाता है कि पटना के मशहूर होटल, रेस्टोरेंट में नाइट पार्टी समेत कई खास मौके पर यह तीनों लोग अनेकों बार एक साथ मौजूद रहे हैं। सिर्फ ब्रजेश ही नहीं बल्कि निखिल प्रियदर्शी की पूरी फैमिली पीड़िता को अच्छी तरह से जानती है।

पीड़िता के परिवार वालों ने एसआइटी को कुछ फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराये हैं। इनमें पीड़िता की निखिल के परिवार वालों के साथ अनेक ग्रुप फोटो है। इस तरह के सबूत से पीड़िता के इस दावे को मजबूती मिलती है कि निखिल उसे अपने घर ले जाता था।

पीड़िता से पूछताछ के बाद एसआइटी ने अलग-अलग दिन और टाइमिंग के हिसाब से निखिल, ब्रजेश पांडेय, और पीड़िता के मोबाइल फोन का टॉवर लोकेशन निकाला है। इसमें तीनों के एक साथ रहने का प्रमाण मिला है। इन सबूतों के सामने आने के बाद ब्रजेश पांडेय यह नहीं कह पायेंगे कि वह पीड़िता को नहीं जानते।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि निखिल के अलावा ब्रजेश ने भी उसे बैड टच किया था। उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलया गया था और नशे की हालत में निखिल ने ब्रजेश के साथ पीड़िता के दिल्ली जाने का दबाव बनाया था। जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गयी थी।

इन सब घटनाओं के बाद पीड़िता ने आरोप लगाया कि ब्रजेश सेक्स रैकेट चलाते हैं और लड़कियों की सप्प्लाई करते हैं। अब एसआइटी इस आरोप को साबित करने के लिए सबूत जुटा रही है। फिलहाल एसआइटी ब्रजेश की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version