“आए दिन शहर के किसी न किसी क्षेत्र में चोर आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम देकर चंपत हो जा रहे हैं। वहीं पुलिस के हाथ अब तक खाली के खाली है। ऐसे में जमशेदपुर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में नजर आ रही है……”
एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (संतोष कुमार)। लौहनगरी जमशेदपुर में इन दिनो चोरो का आंतक सर चड़ कर बोल रहा है। जहां शहर मे आए दिन विभिन्न थाना क्षेत्रो मे चोरो द्वारा चोरी की घटना को असानी से अंजाम दिया जा रहा है।
शहर के पॉश इलाको को भी चोर अपना निशाना बना रहे है। यहां तक कि सबसे सुरक्षित क्षेत्र मुख्यमंत्री आवास के इलाकों में भी चोर बड़ी आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
वैसे ताजा मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र का है, जहां धातकीडीह स्थित एक घर मे देर रात चोरो ने नगदी और गहने समेत लगभग 12 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
यहां मो. फहीम के घर मे वेंटिलेशन काट कर चोर घर मे घुसे और 8 लाख के गहने 3 लाख नगद और कई किमती समान पर चोरो ने अपना हाथ साफ किया है।
वही पीड़ित द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी। इधर सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दिया है। मो फहीम सउदी अरब मे व्यवसाय करते है. दो दिन पहले ही अपने घर आए थे।
हालांकि घटना की सूचना पर डीएसपी भी पहुंचे इधर डॉग स्क्वायड का सहारा लिया जा रहा है। वैसे पिछले एक पखवाड़े के भीतर लगभग एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों से लौहनगरी के लोग डरे सहमे हैं। लोगों को घर छोड़कर बाहर निकलने से डर लगने लगा है।