Home आस-पड़ोस इस अवैध निर्माण-कब्जा पर राजगीर सीओ की रोक, थाना में कंप्लेन की...

इस अवैध निर्माण-कब्जा पर राजगीर सीओ की रोक, थाना में कंप्लेन की बात फर्जी  

0

अतिक्रमणकारी खुद को पुरातत्व विभाग का कर्मचारी बताकर हमेशा धौंस जमाते रहता है। वह वाहन पर भी भारतीय पुरातत्व विभाग लिख रखा है। वह यह भी कहता है कि थाना व प्रशासन उसकी मुट्ठी में हैं। उसे कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” ऐसे लोगों के उपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नालंदा जिले के धार्मिक-पर्यटन नगरी राजगीर में भूमि-माफियाओं सरकारी जमीनों को लील रहे हैं। निरीह पीड़ित शिकायतकर्ताओं को उल्टे झूठे मुकदमें में फंसाने की षडयंत्र रचने का खेल शुरु हो जाता है।rajgir land crime 4

एक ऐसा ही मामला राजगीर नगर के शिव गली धोबी टोला में एक दबंग माफिया द्वारा आम रास्ता व कुआं के उपर अवैध निर्माण कराने को लेकर सामने आया है। है।

इस संबंध में मोहल्लावासी सहदेव सिंह, हीरा लाल, अमित गोस्वामी, गौतम कुमार, पप्पु कुमार सहित अन्य ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी व सीओ को आवेदन देकर अवैध निर्माण पर रोक लगाने की गुहार लगायी है।

इस बाबत राजगीर सीओ उमेश नारायण पर्वत ने एक्सपर्ट मीडिया न्यूज को बताया कि शिकायत मिलते ही उन्होंने चिन्हित भवन के निर्माण पर रोक लगा दी है और भूमि पर दावा करने वाले को संबंधित कागजात प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। अगर शिकायत सही पाये गये तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई होने तक स्थिति को यथावत रखने का निर्देश दिया गया है

इधर, आम गैरमजरुआ जमीन पर मकान का निर्माण एवं मोहल्लावासियों के आवागमन रोकने के आरोपी संजय कुमार ने सोशल साइट पर इस मामले को लेकर  शिकायत करने वाले मुहल्लावासियों के खिलाफ राजगीर थाना में एफआईआर दर्ज कराने की बात लिखी है। उसने कान्ती देवी नामक महिला के हस्ताक्षर से थाना प्रभारी के नाम लिखे आवेदन की प्रति भी जारी की है। इस आवेदन में चिरपरिचित शिकायतकर्ता मुहल्लावासियों को आरोपी बनाया है।

इस संबंध में राजगीर थाना प्रभारी विजेन्द्र कुमार सिंह ने एक्सपर्ट मीडिया न्यूज से साफ तौर पर कहा कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। किसी भी महिला या पुरुष के द्वारा कोई लिखित या मौखिक शिकायत आवेदन नहीं दिया गया है।

मोहल्लावासियों के अनुसार यह आम गैरमजरुआ जमीन है। यहां पर सालों से एक कुआं था,जिससे लोग पीने के पानी का उपयोग करते थे। इस कुआं को भर दिया गया है और इस पर घर निर्माण किया जा रहा है। इस रास्ते से कई घरों के लोग आते जाते हैं। साथ ही यह आम रास्ता है। यह रास्ता निचली बाजार के मुख्य सड़क में मिलती है। अगर इसका अतिक्रमण कर लिया जाएगा तो लोगों को फजीहत उठानी पड़ेगी। लोगों ने प्रशासन से रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगायी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version