Home गांव-देहात अब प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष नहीं रही ममता, हुईं पदच्युत

अब प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष नहीं रही ममता, हुईं पदच्युत

0

मुखिया ममता कुमारी पिछले साढ़े तीन साल से इस पद पर काबिज थी। इस पद पर रहते हुए उन्होंने जदयू नेत्री के रूप में राजधानी के राजनीतिक गलियारे में भी धमक साफ सुनाई दी। सीएम नीतीश कुमार के विभिन्न रैलियों और विकास कार्यों की सभा में भीड़ जुटाने के मामले में वे अव्वल मानी जाती रही है…………”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (लोकेश)। नालंदा के नगरनौसा प्रखंड की मुखिया संघ की अध्यक्षा और जदयू की कद्दावर नेत्री ममता कुमारी को बड़ा झटका लगा है। अब ममता कुमारी नगरनौसा प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्षा नहीं रही। उन्हें इस पद से पदच्यूत कर दिया गया है।cm nitish harnaut

नगरनौसा प्रखंड के सभी नौ मुखियों में आठ ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनकी कुर्सी छिन ली है। उनके खिलाफ आठ मुखियों ने सर्वसम्मति से शिवकुमार को मुखिया संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है।

नगरनौसा प्रखंड के भूतहाखार पंचायत की मुखिया ममता कुमारी पिछले साढ़े तीन साल से इस पद पर काबिज थी। इस पद पर रहते हुए उन्होंने जदयू नेत्री के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी।

राजधानी के राजनीतिक गलियारे में भी उनकी धमक बताई जाती है। सीएम नीतीश कुमार के विभिन्न रैलियों और विकास कार्यों की सभा में भीड़ जुटाने के मामले में अव्वल मानी जाती थी।

मुखिया ममता देवी महिलाओं में काफी लोकप्रिय है। हरनौत विधानसभा में जहाँ भी सीएम नीतीश कुमार की सभा होता, वहाँ महिलाओं की अच्छी -खासी भीड़ जुटा लेती थी। लोकसभा चुनाव के दौरान हरनौत और नगरनौसा में उनके द्वारा जुटाई भीड़ ने जदयू की लाज बचा ली थी।

नगरनौसा के भूतहाखार पंचायत पर पिछले दस वर्षों से काबिज डॉ. रघुवंश मणि को शिकस्त देकर मुखिया बनने वाली ममता देवी मीडिया मैनेज में भी माहिर बताई जाती है।

अब तक कि जो सूचना छन कर आ रही है उसके अनुसार नगरनौसा प्रखंड के कई मुखिया उनके राजनीतिक कार्यकलाप से नाराज चल रहे थे।

उनके खिलाफ सुगबुगाहट कई माह पहले से ही चल रही थी। इसी बीच कई और मुखिया भी इस मुहिम में विक्षुब्ध गुट के समर्थन में आ गए।

सभी आठ पंचायतों के मुखियों ने एक गुप्त स्थान पर बैठक कर सर्वसम्मति से रामपुर पंचायत के मुखिया शिवकुमार उर्फ डेगन गोप को मुखिया संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। अचानक मुखिया संघ से पदच्यूत किए जाने की खबर से जदयू के नेताओं में भी खलबली मची हुई है।

बताया जाता है कि भूतहाखार पंचायत की मुखिया ममता देवी हरनौत विधानसभा से जदयू उम्मीदवार की दौड़ में शामिल भी बताई जा रही थी। इस मुहिम से उन्हें एक बड़ा झटका लगा है।

वैसे मुखिया संघ के नये अध्यक्ष के चुनाव के पीछे एक राजनीतिक साजिश भी बताई जा रही है। जिसकी चर्चा नगरनौसा प्रखंड में जोरों से चल रही है। फिलहाल मुखिया देवी को मुखिया संघ का पद से हाथ धोना उनके लिए राजनीतिक खतरे की घंटी मानी जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version