Home आस-पड़ोस अंततः सीएम नीतीश ने ली आज जरासंध अखाड़ा की सुध

अंततः सीएम नीतीश ने ली आज जरासंध अखाड़ा की सुध

0

पुरातत्व विभाग को इसके संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। चूँकि यह अखाडा स्मारक की सूची में है। अगर पुरातत्व विभाग चाहे तो राज्य सरकार इसकी मदद को लेकर हरसंभव सहायता प्रदान करेगी…..”

राजगीर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार नवादा दौरे से लौटने के बाद राजगीर पहुँचे। जहाँ उन्होंने आधे घंटे तक ऐतिहासिक और महाभारत कालीन प्रसिद्ध जरासंध अखाड़े की सैर की। सीएम ने जरासंध अखाड़े की भ्रमण के दौरान उन्होंने अखाड़े की ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी हासिल की।

cm nitish on jarasandh akhara 1सीएम नीतीश कुमार हर साल की तरह दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में फिर से नालंदा प्रवास के दौरान राजगीर आएं हुए हैं। इससे पहले उन्होंने नवादा के वारसलीगंज में पावर ग्रिड की उद्घाटन करने के बाद ककोलत जल प्रपात का भी जायजा लिया था। वहाँ से वे राजगीर पहुँचे। जहाँ उन्होंने जरासंध अखाड़े का भी जायजा लिया।

उन्होंने अखाड़े की हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका सौंदर्यीकरण और संरक्षण जरूरी है। लेकिन यह राज्य सरकार के अधीन सीधे नहीं है। पुरातत्व विभाग को इसके संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। चूँकि यह अखाडा स्मारक की सूची में है। अगर पुरातत्व विभाग चाहे तो राज्य सरकार इसकी मदद को लेकर हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

सीएम नीतीश कुमार ने जरासंध अखाड़े की मिट्टी और दीवार का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने दीवारों के रख रखाव पर भी बल दिया। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक स्थल बताते हुए अखाड़े की बाहरी दीवारों का निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने इसकी सुरक्षा के लिए लोहे के दरवाजे लगाने की भी बात कही।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस प्रसिद्ध अखाड़े की सौंदर्यीकरण के लिए हर संभव आर्थिक सहायता और मदद देने को तैयार है। ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण जरूरी है। यह हमारे देश की धरोहर है।

उनके साथ ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव, प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, मंत्री श्रवण कुमार, सीएम के सचिव चंचल कुमार, ओएसडी गोपाल सिंह, पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार, डीएम डॉ त्यागराजन, एसपी सुधीर कुमार पोरिका समेत कई वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version