अश्लील रील्स बनाने से मना किया तो घर से भागी पत्नी

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के जमुई जिले में सोशल मीडिया पर अश्लील रील्स बनाने से रोकने पर एक पत्नी अपने पति को छोड़ कर भाग गयी।

कहते हैं कि पति ने अपन पत्नी को सोशल मीडिया पर अश्लील रील्स बनाने और उसी पर लगातार सक्रीय देखकर ऐसा करने से रोका तो उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर बच्चों समेत घर से फरार हो गयी। इसके बाद पति पत्नी को लगातार खोज रहा है।

दरअसल, जमुई जिला के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनीजोर गांव निवासी जितेंद्र ने इस मामले को लेकर गरही थाना पुलिस को आवेदन देकर पत्नी और बच्ची को ढूंढने की गुहार लगायी है।

जितेंद्र ने मीडिया को बताया कि वर्ष 2017 में उसने तमन्ना परवीन से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद तमन्ना ने नाम बदलकर सीमा रख लिया था। जितेंद्र पिछले साल काम-धंधे को लेकर बेंगलुरु चला गया था।

इधर, घर में अकेली होने के कारण सीमा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगी और उसके लिए व्यूज पाने के लिए अश्लील रील्स तक बनाने लगी।

जितेंद्र उसी बात को लेकर पत्नी सीमा को प्रायः रोक-टोक करता था। इस कारण दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। वही विवाद इतना बढ़ गया कि सीमा घर से पांच साल की बेटी के साथ घर से फरार गयी।

गजब! मगही भाषा में वोट गीत गाकर टॉप ट्रेंड हुईं अरवल की डीएम

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 1.0 का एक अजीबोगरीब फर्जीबाड़ा आया सामने

नालंदा में तीसरी बार अंबेडकर साहब की प्रतिमा का सर कलम किया

आखिर इस दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने का मतलब क्या है?

ACS केके पाठक ने अब EC पर साधा कड़ा निशाना, लिखा…

Exit mobile version