जरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंगबिहार

नालंदा में ‘शौचालय: एक प्रेम कथा’, मामला तलाक तक पहुंचा

बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के नालंदा जिला में एक व्यक्ति घर में शौचालय न होने के कारण दो साल से अपने ससुराल नहीं गया। मामला इतना बढ़ गया कि बात तलाक तक पहुंच चुकी है।

यकीनन यह सब सुनकर आपको अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘शौचालय: एक प्रेम कथा’ की याद आ गई होगी। बस फर्क इतना है कि फिल्म में शौचालय न होने की वजह से लड़की अपना ससुराल छोड़कर चली गई थी और इस मामले में लड़का ने ससुराल छोड़ दिया है।

मामला नालंदा जिला के तेलमर गांव की है। जहां पटना सिटी में रहने वाले एक विक्की नामक लड़का ने अपनी शादी के समय घर में शौचालय बनवाने को कहा था। तब लड़की के पिता ने हामी भरी थी। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वे ऐसा कर पाने में असफल रहे।

toilet ek prem katha 2

इसी कारण शादी से लेकर दो वर्षो तक लड़का ने एक बार भी ससुराल में कदम नहीं रखा है। इस बात को लेकर आए दिन मियां बीबी के बीच बहस होती रहती है। अब दोनों के बीच दरार इतनी बढ़ गई है कि लड़का ने लड़की को तलाक का प्रस्ताव भी दिया है।

लड़की की मां सरगुन देवी का कहना है कि शौचालय बनवाने के लिए हमारे पास पैसे नहीं है और न ही सरकारी योजना का लाभ मिल पा रहा है। लेकिन दामाद यह समझने को तैयार नहीं है। वह कह रहा है कि पहले शौचालय बनवाए। उसके बाद ही बेटी का घर बसेगा। नहीं तो तलाक के लिए तैयार रहें। वहीं जब इसकी शिकायत शादी करवाने वाले अगुआ से की तो उन लोगों ने हमारे के परिवार के साथ मारपीट की।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=WKWW7_1_mYo[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A-ZHRN6jrX0[/embedyt]

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button