देश

बिहटा से देवघर कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी की गोली मारकर हत्या

देवघर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार के बिहटा से झारखंड के देवघर कोर्ट में पेशी के लाये गए कैदी की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और घटनास्थल से कुछ दूरी पर वकालत खाना से पिस्टल बरामद किया है।

पुलिस ने काराधीन अमित सिंह को पेशी के लिए कोर्ट में लाया था। वह पटना का रहने वाला था। पुलिस हिरासत में उसे कोर्ट कैंपस में एक अधिवक्ता के टेबल में बैठाया गया था।

इस बीच अपराधियों ने अमित को तीन गोली मारी। अमित सिंह के छाती और सिर पर गोली लगी। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

इस घटना के बाद अधिवक्ताओं में सुरक्षा को लेकर आक्रोश बढ़ गया है। घटनास्थल का जायजा लेने कई जज पहुंचे।मामले की सूचना पर देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट भी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आगे पढ़ें

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button