पटना हर्ष राज हत्याकांडः मास्टरमाइंड चंदन यादव गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना अवस्थित बीएन कॉलेज परिसर में हर्ष राज नामक छात्र की सोमवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

इस जघन्य वारदात पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या का मास्टरमाइंड चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

हत्या के पीछे का विवादः पुलिस को हत्या के पीछे का विवाद भी पता चला है। कुछ समय पहले मिलर स्कूल ग्राउंड में डांडिया नाइट कार्यक्रम हुआ था। उस दौरान हर्ष का कुछ छात्रों से विवाद हुआ। पुलिस की जांच में पता चला है कि उसी विवाद के कारण यह हत्या की गई है।

पटना कॉलेज बीए फाइनल ईयर का छात्र है हत्यारोपीः गिरफ्तार आरोपी चंदन यादव पटना कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र है और जैक्सन हॉस्टल में रहता है। पुलिस ने चंदन को पटना जिले के बिहटा में आम्हारा गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार जिलों में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में चंदन ने डांडिया नाइट के दौरान हुई मारपीट के कारण घटना को अंजाम देने की बात बताई है। चंदन ने पुलिस को आठ लड़कों के नाम भी बताए हैं, जो इस घटना में शामिल थे। उन सबकी गिरफ्तारी के लिए सुपौल, सहरसा, बेगूसराय और नालंदा में छापेमारी कर रही है।

क्या है पूरा मामलाः बीते सोमवार को पटना यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज परिसर में बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष को 15 अज्ञात लड़कों ने पीट पीट कर मार डाला। हर्ष बीए थर्ड ईयर का पेपर दे कर निकल रहा था।

उसके बुलेट पर बैठ कर आगे बढ़ते ही अज्ञात लड़कों ने ईंट चला कर हर्ष को गिरा दिया और लाठी-डंडों से लैस करीब 15 की संख्या में बदमाश लड़के वहां पहुंचे और हर्ष को बुरी तरह पीटने लगे। हर्ष के साथ उसका साथी था।  बदमाशों ने उसे दो से तीन डंडा मारे। जिसके बाद वह वहां से जान बचा कर भाग गया।

इसके बाद बदमाश लड़कों ने हर्ष को बुरी तरह से मारना-पीटना शुरू कर किया। बदमाश लड़कों ने हर्ष के सीने पर कई बार ईंट से वार किया। जब हर्ष मरनासन्न हो गया। तब वारदात में शामिल सारे बदमाश लड़के फरार हो गए।

इंडिया ने झारखंड चुनाव आयोग से निशिकांत दुबे को लेकर की गंभीर शिकायत

शिक्षा विभाग की वेतन कटौती मामले में नालंदा जिला अव्वल

गजब! मगही भाषा में वोट गीत गाकर टॉप ट्रेंड हुईं अरवल की डीएम

विम्स पावापुरी में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का टोटा, मरीजों की फजीहत

जानें Google क्या है और इसका सही इस्तेमाल कैसे करें

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
error: Content is protected !!