जरा देखिएझारखंडपुलिसफीचर्डभ्रष्टाचाररांची

अब 20 साल पहले बनाए गए भ्रष्टाचार के 2000 कुएं को ACB खोजेगी

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड की एंटी क्रप्शन ब्यूरो (ACB) 20 साल बाद भूमि संरक्षण विभाग के कुओं का भौतिक सत्यापन करेगा। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ( अब ACB) 2009 से भूमि संरक्षण द्वारा बनाये गये कुओं में अनियमितता की जांच कर रहा है। इस मामले में दो मामला 11/09 और विशेष वाद संख्या 15/09 दर्ज है।

ACB ने भूमि संरक्षण निदेशालय को पत्र लिखकर पूर्व में किये गये जांच के बाद बचे हुए कुओं की सूची मांगी है। निदेशालय ने ACB को जिलों में 2005-06 में बनाये गये कुओं की सूची सौंप दी है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के मुख्य अभियंता समरेंद्र प्रसाद ने निदेशक भूमि संरक्षण को पत्र लिखकर दोनों कांड के शेष बचे कुओं का भौतिक सत्यापन कर जांच करने के लिए सूची मांगी थी।

विभाग ने सभी योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृत्यादेश, तकनीकी स्वीकृति प्राक्कलन, कार्यादेश, एकरारनामा, स्थल की विवरणी, योजनाओं की मापी पुस्तिका, मस्टर रॉल एवं स्थल पंजी की जानकारी मांगी है। निदेशालय ने 600 से अधिक तालाबों की सूची ACB को दे दी है। इसके आलोक में भूमि संरक्षण विभाग ने लोहरदगा में 22, गुमला में 46, गढ़वा में 52 कुओं की सूची दी है।

इसके अतिरिक्त पलामू के 73, लातेहार के 30, बोकारो के 34, धनबाद 34, गिरिडीह के 61, कोडरमा के 22, चतरा के 72, दुमका के 39, जामताड़ा के 18 तालाबों की सूची दी गयी है। साहिबगंज के 22, पाकुड़ के 24, देवघर के 29 व गोड्डा के 29 तालाबों की सूची ACB को दी गयी है।

बता दें कि भूमि संरक्षण निदेशालय 2010- 11 में ही दो हजार से अधिक कुओं की सूची दे चुका था। इस सूची की जांच भी की गयी थी। वाद संख्या 11/09 और विशेष वाद संख्या 15 / 09 में कृषि विभाग की कुल 21 योजनाओं को शामिल किया गया था। इसकी जांच ACB कर रहा था।

इस मामले में पूर्व कृषि मंत्री, कई पूर्व निदेशक और उप निदेशकों को आरोपी बनाया गया था। 14 पदाधिकारी और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ ACB ने वारंट भी जारी किया था। बाद में इन अधिकारियों को राहत भी दे दी गयी थी। अब एक बार फिर ACB इस मामले की जांच कर रहा है।

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button