शिक्षा विभाग की वेतन कटौती मामले में नालंदा जिला अव्वल

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के सरकारी स्कूलों के विभागीय निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के गायब रहने वाले 32 हजार 828 शिक्षकों के वेतन कटौती की अनुशंसा हुई और अबतक पछले दस माह के भीतर 27 हजार 22 शिक्षकों का वेतन काटा गया है।

विभागीय कार्रवाई के तहत वेतन कटौती में सर्वाधिक संख्या 3884 दरभंगा जिला के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की है। दूसरे स्थान पर नालंदा जिला है, जहां करीब 3000 शिक्षकों की वेतन कटौती हुई है।

हालांकि, वेतन कटौती की अनुशंसा सबसे अधिक नालंदा के 3886 शिक्षकों के लिए की गयी है। वहीं, सबसे कम शिवहर जिले के 57 शिक्षकों के वेतन कटे हैं। शिक्षा विभाग को जिलों से प्राप्त ये 16 मई तक के आंकड़े हैं।

बता दें कि विभागीय निरीक्षण में गायब मिलने वाले या निर्धारित समय के बाद स्कूल आने वाले शिक्षकों का विभाग के निर्देश पर एक दिन का वेतन काटा जाता है। स्कूलों में निरीक्षण करने गये पदाधिकारी इसकी रिपोर्ट जिले को देते हैं।

विगत एक जुलाई, 2023 से नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। 16 मई की रिपोर्ट यह भी बताती है कि अब भी औसतन 500 शिक्षक निरीक्षण अनुपस्थित मिल रहे हैं।

अबतक दरभंगा और नालंदा के बाद सबसे अधिक 1677 शिक्षकों का वेतन सारण जिले में कटा है। वहीं औरंगाबाद में 1332, भागलपुर के 1132, नवादा के 1048, सुपौल के 994, पूर्वी चंपारण के 921, अररिया के 918, मधुबनी के 888, समस्तीपुर में 775, बेगूसराय में 756 तथा सीतामढ़ी के 715 शिक्षकों के वेतन काटे गए हैं।

गजब! मगही भाषा में वोट गीत गाकर टॉप ट्रेंड हुईं अरवल की डीएम

विम्स पावापुरी में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का टोटा, मरीजों की फजीहत

जानें Google क्या है और इसका सही इस्तेमाल कैसे करें

झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 1.0 का एक अजीबोगरीब फर्जीबाड़ा आया सामने

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
error: Content is protected !!