Home झारखंड नाबालिग भाई-बहन की चाकू गोदकर हत्या, मां गंभीर, प्रेमी ने दिया खौफनाक...

नाबालिग भाई-बहन की चाकू गोदकर हत्या, मां गंभीर, प्रेमी ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, गिरफ्तार

0

राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। झारखंड की राजधानी राँची के पंडरा इलाके स्थित जनक नगर रोड नंबर 4 ओझा मार्केट में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने का प्रयास किया गया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी है।

Minor brother and sister murdered with a knife mother Gambhir lover committed a horrific incident arrested
नाबालिग बेटी श्वेता सिंह और बेटा प्रवीण कुमार सिंह

अपराधियों के हमले में गंभीर रूप से जख्मी महिला की पहचान चंदा देवी के रूप में की गई है। जबकि महिला के नाबालिग बेटी श्वेता सिंह और बेटा प्रवीण कुमार सिंह की हत्या कर दी गई। बेटी का उम्र 17 बताया गया है, जबकि बेटे का उम्र 14 बताया जा रहा है।

घटना में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तारः घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम  देने वाला मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी पंडरा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी अहले सुबह तीन बजे महिला के घर पहुंचा था।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना में संलिप्त अन्य आरोपी के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

प्रेम-प्रसंग में घटना को दिया अंजामः पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि हत्याकांड के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग है।

गम्भीर रूप से जख्मी चंदा देवी ने भी पुलिस को जानकारी दी है कि उनकी बेटी के प्रेमी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

हत्यारे छत के रास्ते से फरार हो गए। पड़ोसियों ने दरवाजे के बाहर सुबह खून निकलता देख पुलिस को सूचना दिया।

मिली जानकारी के अनुसार श्वेता का जिस आरोपी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसके साथ पहले भी विवाद हो चुका है। मामला थाने तक पहुंचा, हालांकि सुलह कर लिया गया था।

चंदा देवी जनक नगर में किराए के मकान में रहती थी। श्वेता डीएवी बरियातू स्कूल की 12वीं की छात्रा थी, प्रवीण भी उसी स्कूल का छात्र था।

आरोपी का नाम रोहन है, जो बैंक कॉलोनी के पास से पकड़ा गया है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के सहारे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विदेश में रहता है महिला का पतिः घटना में महिला चंदा देवी की स्थिति गंभीर है। रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है।

महिला का पति संजीव कुमार सिंह विदेश में रहते हैं। महिला अपनी बेटे और बेटी के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम को दिये जाने की आशंका है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version