देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

गया में जदयू जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, भाई-भाभी गिरफ्तार

गया (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार में अपराधियों का बेखौफ अंदाज लगातार जारी है। शुक्रवार की रात जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह (52)  की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी है।  उन्हें घर के दरवाजे पर ही ताबड़तोड़ 5 गोलियां मारी गई है।

खबरों के मुताबिक सुनील सिंह बर्थ-डे पार्टी में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। घर के दरवाजे पर खड़े होकर उन्होंने पत्नी को आवाज दी तभी बदमाशों ने पीछे से गोलियां बरसा दी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से भागने में सफल रहे।

सुनील सिंह के पड़ोसी और उनके परिवार के लोग गोलियों की आवाज सुनते ही बाहर निकले, लेकिन तब तक मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सुनील सिंह के बड़े भाई और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया है।

सुनील सिंह और बड़े भाई के बीच काफी लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना जिले के मुफस्सिल थान क्षेत्र के भुसुन्डा-बहोरा बिगहा मोहल्ले की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के एसएसपी आशीष भारती, वजीरगंज कैंप के डीएसपी अजय कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं।

जदयू नेता सुनील सिंह के बड़े भाई तेज प्रताप सिंह और उनकी पत्नी अंजली सिंह को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि जदयू नेता सुनील सिंह अपने बेटे पुष्पराज के साथ शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अपने दोस्त जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राव की पोती के जन्मदिन में शामिल होने के लिए अपने घर से निकले थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker