सभी 40 सीटों पर ‘सेब’ लेकर चुनावी जंग से लापता हुई जन सुराज पार्टी

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)।  बिहार के लोकसभा चुनाव-2024 में सभी सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर जन सुराज पार्टी चुनावी मैदान से लापता हो गयी है। पार्टी को भारतीय निर्वाचन आयोग ने फ्री सिंबल के बीच से एक सिंबल भी 40 लोकसभा क्षेत्रों के लिए आवंटित कर दिया गया।

कहते हैं कि पार्टी के नाम पर सिंबल को फ्रीज कराने के बाद भी जन सुराज का एक भी प्रत्याशी किसी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन तक नहीं किया है। भारत निर्वाचन आयोग ने गैर मान्यताप्राप्त निबंधित पार्टी जन सुराज पार्टी को 40 लोकसभा क्षेत्र के लिए सेब का सिंबल आवंटित कर दिया गया है। सिंबल लेने के बाद अभी तक सात चरणों में होनेवाले मतदान में किसी भी लोकसभा से जन सुराज का प्रत्याशी नहीं नामांकन किया है।

अब सातवें चरण वाले आठ लोकसभा क्षेत्रों में नाम वापसी भी हो चुकी है। राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों में पहले चरण में कुल 38, दूसरे चरण में 50, तीसरे चरण में 54, चौथे चरण में 55, पांचवें चरण में 80, छठे चरण में 86 और सातवें चरण में कुल 134 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन करनेवाले दलों में वैसे भी दल हैं, जिनको दो-चार लोकसभा क्षेत्रों में कोई सिंबल आवंटित किया गया है।

इधर, जन सुराज पार्टी ने सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में सिंबल लेने के बाद कही से भी अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। इसको लेकर राजनीति के गलियारों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

आखिर इस जन सुराज पार्टी का अध्यक्ष कौन है, उसका सांगठनिक ढांचा क्या है और बिहार में इस दल का कार्यालय और उसके पदाधिकारी कौन हैं। इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। यह पार्टी सिंबल आवंटित कराकर लापता हो गयी है। कयास है कि बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में इस पार्टी का असली स्वरूप सामने आयेगा।

शिक्षा विभाग की वेतन कटौती मामले में नालंदा जिला अव्वल

गजब! मगही भाषा में वोट गीत गाकर टॉप ट्रेंड हुईं अरवल की डीएम

विम्स पावापुरी में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का टोटा, मरीजों की फजीहत

जानें Google क्या है और इसका सही इस्तेमाल कैसे करें

झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
error: Content is protected !!