Home आस-पड़ोस यहाँ शीर्ष भाजपाईयों ने पं. उपाध्याय की जगह मना दी डॉ. मुखर्जी...

यहाँ शीर्ष भाजपाईयों ने पं. उपाध्याय की जगह मना दी डॉ. मुखर्जी की जयंती !

0

जमशेदपुर ( एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क )। देश की सत्ता पर काबिज भाजपा की बुनियाद रखने वाले जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा उस समय जरूर तृप्त हो गयी होगी, जब सरायकेला के आदित्यपुर मंडल भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ऐसा कारनामा कर दिया गया, जिससे उनकी ज्ञानचक्षु की कलई खुल गयी।

Here the top BJP people celebrated the birth anniversary of Dr. Mukherjee instead of Pt. Upadhyayदरअसल, भाजपा द्वारा आज जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती देश भर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। आदित्यपुर मंडल भाजपा महिला मोर्चा की ओर से डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भी धूमधाम से मनायी गयी।

इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह वर्तमान जिला महिला मोर्चा की महामंत्री मोनिका घोष, जिनके ओहदे से ही समझ सकते हैं कि वे पार्टी में कितनी पुरानी है, उनकी मौजूदगी में न केवल सारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, बल्कि जबरदस्त फोटो सेशन का दौर भी चला।

इतना ही नहीं मंडल महिला मोर्चा द्वारा पूरे कार्यक्रम की तस्वीरों को बड़ी बेशर्मी से सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया। हालांकि जब महिला नेत्रियों के करतूतों की जानकारी बड़े नेताओं को पड़ी तब पोस्ट डिलीट कराया गया, मगर तोता तो उड़ चुका था।

सोशल मीडिया के दौर में रॉकेट से भी तेज गति से महिला नेत्रियों की करतूत वायरल हो गयी। अब हर तरफ आदित्यपुर मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता गोप, मंडल महामंत्री जया दास और जिला महिला मोर्चा की मंत्री मोनिका घोष की चर्चा हो रही है।

हालांकि पार्टी के बड़े नेता इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से कतराते नजर आए। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है, जब सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां सुर्खियों में है।

इससे पूर्व भी भाजपा नेत्रियां अपने विचित्र कारनामों के कारण सुर्खियां बटोर चुकी है। वैसे हम याद दिलाना चाहते हैं की ये नेत्रियां काफी छोटे स्तर की नेत्रियां हैं, आप सभी को याद होगा, जब देश के राष्ट्रपति रहते झारखंड की तत्कालीन शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने डॉ एपीजे कलाम के जीते जी उन्हें श्रद्धांजलि देकर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

हालांकि अगले ही दिन डॉ एपीजे कलाम की मौत हो गई थी, जिसके बाद शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव खूब फूट- फूट कर रोई थी।

बहरहाल आदित्यपुर मंडल भाजपा महिला मोर्चा ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें शिक्षा-दीक्षा की और अधिक जरूरत है। क्योंकि जिन्हें यह नहीं पता, कि उनके पार्टी के संस्थापक कौन हैं। और उनकी कब जयंती और कब शहादत दिवस मनाई जानी है। वैसे कार्यकर्ताओं-नेताओं का भगवान ही मालिक है।

 

अनोखे फैसले सुनाने वाले जजों पर चला पटना हाईकोर्ट का डंडा, झंझारपुर एडीजे पावरलेस, कैमूर एडीजे सस्पेंड
भाजपा की जड़ पर मांझी का हमला जारी, कहा- ‘विदेशी हैं सवर्ण, मंदिरों में न जाएं दलित’
जेजेबी जज ने मिठाई चोर को किया रिहा, कहा- ऐसे तो ‘माखनचोर श्रीकृष्ण लीला’ ही न होती ! जानें बड़ा रोचक मामला
फर्जी आधार-पैनकार्ड को लेकर विधायक ने दर्ज कराई एफआईआर, एक गिरफ्तार
शादी से इंकार करने पर होमगार्ड जवान ने युवती का आपत्तिजनक फोटो किया वायरल

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version