देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

नीतीश और तेजस्वी में हिम्मत है तो उपजाति गणना कराएं, औकात पता चल जाएगा : RCP सिंह

नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। जदयू के पू्र्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ डीसीएम तेजस्वी यादव को चुनौती दी है कि यदि उनमें हिम्मत है तो जातीय गणना में उप जाति की भी गणना कराएं। दोनों की औकात समझ में आ जाएगी।

उन्होंने नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के सोनसा हाई स्कूल मैदान में आयोजित कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में मीडिया से बातचीत करते हुए आगे कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि जातीय जनगणना से साइंटिफिक डाटा निकलेगा। उससे निर्णय लेने में आसानी होगी। इतना तो उन्हें पता होगा कि बिहार में किसकी आबादी है और आज बिहार में जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन हैं।

आरसीपी ने कहा कि महागठबंधन खत्म हो चुकी है। जदयू खत्म हो चुकी है। यहां कमजोर होने की बात कहां है। नीतीश कुमार अपने बुने जाल में फंस गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सीएम नीतीश कुमार की ताकत समाप्त हो चुकी है। सीएम नीतीश कुमार अपने ही बुने जाल में फंस गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार दोनों प्रतिदिन एक दूसरे के यहां चाय पीते थे। इतना ही नहीं दोनों खुब गुफ्तगू किया करते थे, लेकिन आज हालात देख लीजिए क्या हो गया है। दोनों अलग-थलग पड़ गए हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का पूरा कुनबा अब समाप्त हो चुका है। सीएम नीतीश कुमार सभी का उपयोग करते हैं। उसके बाद अलग रास्ता अपना लेते हैं। बिहार की जनता ने एनडीए को समर्थन दिया था।

उन्होंने कहा कि जदयू में खींचतान बढ़ गई है। पार्टी में अब दो खेमा बन गया है। एक तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह तो दूसरी तरफ संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा हैं।

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button