Home बिहार DIG ने मुंगेर पुलिस के 5 कर्तव्यहीन अफसर किया एक साथ सस्पेंड

DIG ने मुंगेर पुलिस के 5 कर्तव्यहीन अफसर किया एक साथ सस्पेंड

0

अपनी कड़क पुलिसिंग के लिए मशहूर डीआईजी शफीउल हक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है

मुंगेर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। डीआईजी शफीउल हक ने घोर लापरवाही और कर्तव्यहीनता के आरोप में मुंगेर जिले में 5 पुलिस अफसरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इस बड़ी कार्रवाई के शिकार पुलिस अफसरों में मुंगेर के सहायक अवर निरीक्षक अशोक सिंह, सहायक अवर निरीक्षक शिव शंकर मंडल, सहायक अवर निरीक्षक चंद्रभान राय, शेखपुरा जिले के सहायक अवर निरीक्षक रमाशंकर प्रसाद और सब इंस्पेक्टर चंदना कुमारी शामिल हैं।

खबर है कि ये पांचों पुलिस पदाधिकारी करीब 6 माह पूर्व ही स्थानांतरित होकर मुंगेर आए थे। स्थानांतरण से पूर्व 20 कांडों का प्रभार इन पदाधिकारियों ने दूसरे पुलिस पदाधिकारियों को देना था, जो नहीं दिया।

जबकि दोनों जिलों के एसपी ने इस सिलसिले में उन्हें कई बार आवश्यक निर्देश भी जारी किया। लेकिन वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश का भी उन्होंने अनुपालन नहीं किया। फलस्वरूप उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

डीआईजी ने कहा कि पुलिस अपनी कर्तव्य निष्ठा के लिए पहचानी जाती है। लेकिन यदि इसी में लापरवाही हो तो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस को अपने काम और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर होना चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version