Bihar Tourism Department Scheme: जल्द शुरु होगा गयाजी धाम कॉरिडोर का निर्माण

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। गयाजी धाम विष्णुपद मंदिर में पर्यटन कॉरिडोर के निर्माण (Bihar Tourism Department Scheme) की दिशा में जल्द काम शुरू होगा। इस पर करीब 57.74 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इसके लिए छह अगस्त को प्री-बिड मीटिंग होगी, जबकि टेंडर 12 अगस्त को खुलेगा। इसके बाद एजेंसी का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा।

कॉरिडोर के प्रथम चरण में विष्णुपद मंदिर में पाथवे सह शेड भवन, संरचना एवं मंदिर के लिए वैकल्पिक एप्रोच पथ और बस डिपो का निर्माण किया जाना है। राज्य पर्यटन विकास निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है।

गयाजी धाम कॉरिडोर में क्या-क्या बनाये जाने की बिहार पर्यटन विभाग योजना के अनुसार, विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर के अंतर्गत तीर्थयात्रियों के बैठने की सुविधाओं के साथ मुख्य भवन का निर्माण, रिवर फ्रंट से मुख्य मंदिर तक 42 मीटर पथ का निर्माण, कैनोपी, शौचालय, पीने की पानी की सुविधा, पाथवे का विकास, पार्किंग क्षेत्र के पास पर्यटक सुविधा केंद्र और बस डिपो का निर्माण इत्यादि के निर्माण की योजना है।

कॉरिडोर के प्रथम चरण का काम दो साल में पूरा करने का लक्ष्य इसके अलावा, जल संसाधन विभाग द्वारा विष्णुपद मंदिर तक वैकल्पिक पहुंच पथ के निर्माण के साथ-साथ घुघरीटांड बाइपास पुल से मुक्तिधाम तक फल्गु नदी पर बांध तथा एकीकृत जल निकासी कार्य इत्यादि से संबंधित कार्य की स्वीकृति की कार्रवाई भी की जा रही है।

वहीं, पथ निर्माण विभाग द्वारा पार्किंग, ड्रेन एवं मनसरवा नाला पर सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति की कार्रवाई अपने स्तर से की जा रही है कॉरिडोर के प्रथम चरण का काम दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
error: Content is protected !!