देशबिग ब्रेकिंगबिहार

बिहारः छपरा में जहरीली शराब पीने से अब तक इन 20 लोगों की मौत

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार के छपरा जिले के मशरक, इसुआपुर, अमनौर और मढ़ौरा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। मौत का आंकड़ा 10 से बढ़कर अब 20 हो गया है। 

खबरों के मुताबिक कुछ लोगों ने बीते सोमवार को शराब पी थी तो वहीं कुछ लोगों ने बीते मंगलवार की रात शराब पी है। कहा जा रहा है कि अभी 10 से 12 लोग अस्पताल में हैं जिनका इलाज चल रहा है। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ भी सकता है।

बताया जाता है कि इसुआपुर के डोयला गांव में मंगलवार की रात आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब होने की बात सामने आई। इसके बाद रात से लेकर बुधवार सुबह तक एक-एक कर सात लोगों ने दम तोड़ दिया।

बाद में बताया गया कि सबकी मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है। अमनौर के हुस्सेपुर में भी कुछ लोगों की मौत हो गई।

इसके अलावा मढ़ौरा के लाला टोला में भी एक शख्स के मरने की बात सामने आई है। ऐसे ही एक एक कर अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। छपरा सदर अस्पताल में ही शव का पोस्टमार्टम हो रहा है।

छपरा के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने बताया है कि शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई है। हालांकि कुछ लोगों की मौत संदिग्ध भी मानी जा रही है। प्रशासन मामले की छानबीन और जांच में जुटी हुई है।

जहरीली शराब पीने से अब तक इन 20 लोगों की हुई है मौतः

विजेन्द्र राय, पिता नरसिंग राय (डोयला, इसुआपुर थाना)

हरेंद्र राम, पिता गणेश राम ( मशरख तख़्त, मशरक थाना)

रामजी साह, पिता गोपाल साह (मशरख)

अमित रंजन, पिता दीवेद्र सिन्हा (डोयला, इसुआपुर थाना)

संजय सिंह, पिता वकील सिंह (डोयला, इसुआपुर थाना)

कुणाल सिंह, पिता यदु सिंह (मशरख)

अजय गिरी, पिता सूरज गिरी (बहरौली, मशरक थाना)

मुकेश शर्मा, पिता बच्चा शर्मा (मशरख)

भरत राम, पिता मोहर राम (मशरख तख्त, मशरख थाना)

जयदेव सिंह, पिता बिंदा सिंह (बेन छपरा, मशरख)

मनोज राम,पिता लालबाबू राम (दुरगौली, मशरख)

मंगल राय, पिता गुलज़ार राय (मशरख)

नासिर हुसैन, पिता शमसुद्दीन (मशरख)

रमेश राम, पिता कन्हैया राम (मशरख)

चन्द्रमा राम, पिता हेमराज राम (मशरख)

विक्की महतो, पिता सुरेश महतो (मढ़ौरा)

गोविंद राय, घिनावन राय (पचखंडा, मशरख)

ललन राम, पिता करीमन राम

प्रेम चंद साह, पिता मुन्नीलाल साह

दिनेश ठाकुर, पिता अशर्फी ठाकुर

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!