Home जरा देखिए बिहारः बेगूसराय में लहराया चांद-तारा वाला तिरंगा, गरमाया माहौल

बिहारः बेगूसराय में लहराया चांद-तारा वाला तिरंगा, गरमाया माहौल

0

बेगूसराय (एक्सपर्ट मडिया न्यूज नेटवर्क)। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर तिरंगा के प्रति सम्मान और लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है।

Bihar Moon star tricolor waved in Begusarai warm atmosphere

हर तरफ 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराने के लिए शासन-प्रशासन जोरदार तैयारी कर रहा है, लोग भी तिरंगा खरीद रहे हैं। लेकिन इन सारी कवायद के बीच हर घर तिरंगा अभियान से ठीक पहले होने वाले मोहर्रम के लिए ताजिया बनाने वाले स्थान पर मुस्लिम धर्म के प्रतीक चांद सितारा वाले हरा झंडा के साथ-साथ चांद तारा बना तिरंगा भी लहराया जा रहा है।

फायर ब्रांड भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय से भी ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला गढ़पुरा प्रखंड के कोरैय से सामने आया है। जहां इमामबाड़ा के समीप हरा झंडा से बड़ा और ऊंचा तिरंगा लगाया गया। लेकिन इस तिरंगा पर अशोक चक्र के जगह पर चांद तारा प्रदर्शित किया जा रहा था।

चांद तारा वाले तिरंगा का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तथा लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। हालांकि वीडियो वायरल होने और राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की शिकायत मिलते ही एसपी के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके पर से दो तिरंगा जब्त कर लिया है।

इमामबाड़ा पर मौजूद रहने वाले लोग तिरंगा लगाने से अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि साजिश के तहत राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जा रहा है।

इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने इसे देशद्रोह की साजिश बताते हुए बड़ा सवाल उठाया है।

अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगे के प्रतीक चिन्ह से छेड़छाड़ कर कोई अपने धार्मिक आस्था को आकृति नहीं दे सकता। मुहर्रम में शहादत को याद करने के लिए तिरंगा नहीं लगाया जाता है। तिरंगे पर पाकिस्तान का चिन्ह देशद्रोही गतिविधियों का सर उठाना है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version