बिग ब्रेकिंगबिहार

राजधानी पटना समेत इन 11 जिलों में होगा चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ का असर

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बांका, खगड़िया और भागलपुर के कुछ हिस्‍सों में बारिश हो सकती है। वहीं बक्‍सर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार के मौसम में अगले दो से तीन दिनों में बदलाव देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी क्षेत्र की ओर कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जिसके बाद राज्य की राजधानी पटना समेत 11 जिलों में ‘गुलाब’ का असर शनिवार को गहरे दबाव के रूप में परिवर्तित होकर चक्रवाती हवा के रुप में सक्रिय हो गया है।

बता दें कि गुलाब तूफान ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश के कलिंगापट्टम की तरफ बढ़ रहा है। अगले 48 घंटे के अंदर तूफान आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों से टकरा सकता है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार इस चक्रवात का असर बिहार पर कुछ खास नहीं पड़ेगा। हवा की गति थोड़ी बढ़ने के साथ 24 घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिम एवं दक्षिण पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर तथा शेष बिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की व मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।

मानसून की ट्रफलाइन फिलहाल जैसलमेर, कोटा, मंडला, पारादीप होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी आगे जाकर उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है।

जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम भाग स्थित झारखंड और बिहार में इसका असर कम दिखाई देगा। इस दौरान काले बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहो पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्‍कालिक पूर्वानुमान में बताया है कि आज औरंगाबाद और गया जिले के कुछ हिस्‍सों में बारिश हो सकती है।

 

पंचायती राज्य मंत्री की भाभी हार गई मुखिया चुनाव, किरण चौधरी ने चटाई धूल

चमचागिरी की हद, सिविल सर्जन ने छोटे उम्र के मंत्री का यूं पैर छूकर किया स्वागत

बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबी नाव, 20 लापता, अब तक मिले 6 शव

सीएम के गृह जिला में सूदखोरों ने पीट-पीटकर ली महादलित की जान, घर को भी फूंका

मुखिया प्रत्याशी का प्रचार कर रहे 7 लोगों को बोलेरो ने कुचला, 3 की मौत

 

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!