अन्य
    Tuesday, April 30, 2024
    अन्य

      पत्नी की विदाई कराने गए रांची के युवक को इस्लामपुर में ससुराल वालों ने मार डाला

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नालंदा जिले के इसलामपुर थाना बाजार के पटेलनगर बढ़ई टोला मुहल्ला में ससुराल वालों की मारपीट से गंभीर रुप से घायल युवक की मौत हो जाने की खबर है।

       झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना स्थित विद्यानगर रोड आनंदपुरी चौक के मुन्ना कुमार शर्मा ने इस संबंध में इस्लामपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

      RANCHI ISLAMPUR CRIME 1प्राथमिकी के अनुसार छोटु कुमार शर्मा का शादी इस्लामपुर के मुहल्ला पटेलनगर वढ़ई टोला निवासी कृष्णा प्रसाद के पुत्री सीमा देवी के साथ लगभग वर्ष 2012  में हुई थी। शादी के बाद एक पुत्र का जन्म भी हुआ।

      इसके बाद कृष्णा प्रसाद पढाई लिखाई करवाने के नाम पर अपनी पुत्री को साथ लेकर इस्लामपुर चले आये। इसके बाद कई बार छोटू पत्नी को विदा करवाने ससुराल आया, लेकिन ससुराल वालों ने विदाई नही किया।

      इस बार दशहरा के अवसर पर छोटु 16 अक्टुबर को इस्लामपुर ससुराल आया और अपनी पत्नी को विदा करने को जैसे ही कहा कि ससुराल वालों ने जान मारने की नियत से उसे मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया तथा अफवाह फैला दिया कि वह छत पर से गिर गया है।

      इसके बाद आस पास के लोगों से मोबाईल द्धारा जानकारी पाते ही छोटू के बड़े भाई मुन्ना कुमार शर्मा इस्लामपुर पहुंचे। तब पता चला कि यहा से चिकित्सक पटना रेफर कर दिया है और पटना फोर्ड अस्पताल में छोटू का ईलाज चल रहा है।

      इस सबंध में भाई के पत्नी सीमा देवी,  सास मीना देवी, ससुर कृष्णा प्रसाद, साला राजीव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

      थानाध्यक्ष सुवोध कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के दौरान पटना मे मौत हो गई है और इस मामले के आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि घर में ताला बंद कर फरार अन्य आरोपियो को पकड़ने करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!