रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस वाहन दुर्घटना में घायल हो गए हैं। यह हादसा रामगढ़ के पटेल चौक के आगे मुर्राम के पास बायपास फोरलेन पर क्रासिंग पर हुई है।
इस हादसे में एसपी के अलावा तीन बॉडीगार्ड भी घायल हुए हैं। इसके अलावा स्कूटी पर सवार एक महिला और दो बच्चे भी जख्मी हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार पहुंचे और हजारीबाग के एसपी से घटना के बाबत जानकारी ली।
फिलहाल, एसपी कार्तिक एस को इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। इधर, स्कूटी पर पति-पत्नी व दो बच्चे सवार थे। एसपी हजारीबाग से रांची जा रहे थे।