Homeजरा देखिए5 वर्षों से जिंदगी की जंग लड़ रहा अपाहिज शख्स कोविशिल्ड पड़ते...

5 वर्षों से जिंदगी की जंग लड़ रहा अपाहिज शख्स कोविशिल्ड पड़ते ही हो गया चंगा !

बोकारो (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। जिंदगी की आस छोड़ चुके एक 55 वर्षीय दुलारचंद मुंडा को कोविशील्ड ने जीने की राह आसान कर दी।

खबरों के मुताबिक 5 वर्षों से जिंदगी की जंग लड़ रहे मुंडा सिर्फ कोविशिल्ड वैक्सीन लेने के बाद न सिर्फ उनकी लड़खड़ाती आवाज बेहतर हो गई। बल्कि उसके शरीर में नई जान आ गई।

मामला बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के उतासारा पंचायत अंतर्गत सलगाडीह गांव का है। पंचायत के मुखिया सुमित्रा देवी व पूर्व मुखिया महेंद्र मुंडा ने भी इसे वैक्सीन का असर बताया है।

सलगाडीह गांव निवासी स्व.रोहन मुंडा का पुत्र दुलारचंद मुंडा (55 वर्ष) करीब पांच वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज होने के बाद वह ठीक तो हो गया ,लेकिन उसके शरीर का अंग काम करना बंद कर दिया था।

इसके साथ उसकी आवाज भी लड़खड़ाने लगी थी। 1 साल से उसकी जिंदगी चारपाई में ही बीत रही थी। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य के अस्वस्थ हो जाने के कारण परिवार के समक्ष रोजी-रोटी के लाले पड़ने लगे।

बीते 4 जनवरी को आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका की ओर से उसके घर मे जाकर वैक्सीन दिया गया था और पांच जनवरी से ही उसके बेजान शरीर ने हरकत करना शुरू कर दिया था। उसे इस्पाइन का प्रॉब्लम था। लोग इस परिवर्तन को देख आश्चर्यचकित हैं।

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें