Home झारखंड हजारीबाग में कोयला जला कर सोए बिहार के 4 सेल्स मैन की...

हजारीबाग में कोयला जला कर सोए बिहार के 4 सेल्स मैन की दम घुटने से मौत, 3 गंभीर

सभी नेटवर्किंग कंपनी रॉयल हेल्थ इंडिया में सेल्स मैन थे। जो विभिन्न प्रकार का पाउडर बनाकर दो टू डोर बेचने का काम करते थे...

0

हजारीबाग (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के हजारीबाग में बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई है। सभी बिहार के बक्सर जिले के बताए जा रहे हैं।

घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के रसूलीगंज की है। इनकी मौत धुएं की दम घुटने से हुई है। वहीं तीन लोग गंभीर हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। सभी नेटवर्किंग कंपनी में काम करते थे और एक ही कमरे में सो रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार कमरे में पत्थर कोयला जलाकर सभी लोग कमरे का दरवाजा बंद करके सोए हुए थे। उसके ही गैस के कारण चार लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। सभी को कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया। तीन पीड़ितों का इलाज हजारीबाग के आरोग्य अस्पताल में चल रहा है।

सभी नेटवर्किंग कंपनी रॉयल हेल्थ इंडिया में सेल्स मैन थे। जो विभिन्न प्रकार का पाउडर बनाकर दो टू डोर बेचने का काम करते थे। चार मृतकों में राकेश कुमार, अखिलेश कुमार, प्रिन्स ‘कुमार और अरमान अली हैं। वहीं रोहित यादव, राकेश कुशवाहा और सलमान खान घायल हैं। जिनका इलाज हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

उन्होंने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुबह 7:00 बजे कुछ लोग उनके कमरे में गए, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में दरवाजा तोड़ दिया गया। तोड़ने के बाद देखा कि कमरे में चार लोग पड़े हुए हैं और तीन की स्थिति गंभीर है।

तीनों को अस्पताल ले जाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उन्होंने कहा कि रात में सभी एक साथ खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में चले गए थे। ठंड काफी अधिक थी, इससे बचने के लिए कमरे में ही अंगीठी जलाई गई थी।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZwIy65Cxag0[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=y48YpcRyvTI[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e4IWV9sYu7k[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=zUdmkyUHh18[/embedyt]

error: Content is protected !!
Exit mobile version