रेलवे स्टेशन पर अधेड़ की गोली मारकर सरेआम हत्या, एक महिला की हालत गंभीर

नालंदा में अपराधी बेलगाम है। सरेआम कत्लेआम जारी है। लगता ही नहीं है कि कहीं कोई कानून व्यवस्था नाम की चीज है। पुलिस हर तरफ विफल नजर आ रही है……...

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। नालंदा जिले के नगरनौसा थानान्तर्गत बिहार शरीफ-दनियावां रेल मार्ग पर लच्छु बिगहा स्टेशन पर एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

वहीं बदमाशों की गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई है। महिला की पैर में गोली लगी है।

कहा जाता है कि सदुपुर गांव निवासी मोहन यादव हिलसा कोर्ट जाने के लिए लच्छु बिगहा रेलवे स्टेशन पहंचे थे कि ट्रेन पकड़ने के दौरान एक बाईक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

इस दौरान बदमाशों की गोलीबारी की चपेट में एक महिला भी आ गई। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली महिला की पैर में लगी है। जबकि मोहन यादव की मौत मौके वारदात स्थल पर ही हो गई।

गंभीर रुप से घायल महिला की शिनाख्त गुड्डी देवी, गांव-तरौरा के रुप में हुई है। वह बगल के उस्मानपुर गांव अवस्थित अपनी मायके आई हुई थी और अपने परिजनों को ट्रेन पकड़ाने स्टेशन पहुंची थी। उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

समाचार प्रेषण तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन में जुटी है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version