Home झारखंड थाना में घुसकर भाजपाईयों ने फिर की गुंडई, देखिए वीडियो

थाना में घुसकर भाजपाईयों ने फिर की गुंडई, देखिए वीडियो

0

“वैसे यह पहली घटना नहीं है, जब भाजपा नेताओं ने थाना में दबंगई दिखाई हो। इससे पूर्व भी आदित्यपुर थाना में बवाल करते हुए थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों और महिला कांस्टेबलों के वर्दी तक फाड़ चुके हैं…..”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (संतोष कुमार)। सरायकेला-खरसांवा क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। वहां  भाजपा नेताओं की दबंगई एक बार फिर से आदित्यपुर थाना में देखने को मिला।

saraikela police bjp crime 2जहां जिला भाजयुमो अध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं ने थाने में मौजूद एएसआई से खुलेआम बदसलूकी की। यहां तक की जिलाध्यक्ष ने थाना की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया।

मामला आदित्यपुर थाना अंतर्गत सतबहिनी का है, जहां सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश था। इसको लेकर स्थानीय लोग विरोध जता रहे थे। जिसका भाजपा नेताओं ने विरोध किया और विरोध कर रहे हैं, स्थानीय लोगों के साथ हाथापाई भी की। यहां तक कि महिलाओं को भी नहीं बख्शा।

इधर पीड़ित लोग थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, तभी भाजपाई कुनबा थाना पहुंचा और थाने में ही शिकायतकर्ता से उलझ पड़े। बीच-बचाव करने जैसे ही एसआई चंद्रभूषण पहुंचे कि भाजपा नेता उन्हीं से उलझ पड़े और लगे दबंगई दिखाने।

वैसे यह पहली घटना नहीं है, जब भाजपा नेताओं ने थाना में दबंगई दिखाई हो। इससे पूर्व भी आदित्यपुर थाना में भाजपा नेताओं ने बवाल किया है और बवाल ऐसा कि थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों और महिला कांस्टेबलों के साथ बदसलूकी भी की कर चुके हैं उनकी और वर्दी भी फाड़ चुके हैं।

वैसे भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनोरंजन सिंह शुरू से ही विवादों में रहे हैं और उन पर कई आरोप भी पर लगते रहे हैं।  बावजूद पार्टी लेवल से उन पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बल्कि उनके हर कुकृत्य पर पर पार्टी पर्दा डालने का काम करती रही है।

देखिए वीडियोः सता मद में चूर भाजपाईयों ने थाना को कैसे मजाक बना गुंडई दिखाई….

error: Content is protected !!
Exit mobile version