Home देश  इसलामपुर के 11 पंचायतों में सूखा तो शेष 9 पंचायतों में बाढ़...

 इसलामपुर के 11 पंचायतों में सूखा तो शेष 9 पंचायतों में बाढ़ आई है क्या !

0

प्रशासनिक लापरवाही और राजनीतिक संवेदनहीनता की हद……..

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। नालंदा जिले के इसलामपुर प्रखंड में 20 पंचायत है। जिसमें 11 पंचायत को सुखाग्रस्त घोषित किया गया है और 9 पंचायत इस रहम से वंचित रह गया है।

islampur news 2सीओ नलीन विनोद पुष्पराज के अनुसार सरकार के द्वारा नालंदा के इसलामपुर प्रखंड अंतर्गत 11 पंचायत को सुखाग्रस्त घोषित किया गया है। जिसमें इचहोस, मोजफरा, आत्मा, बेले, महमुदा, चंधारी, रानीपुर, ढेकवाहा, सकरी, वरडीह, सुढी पंचायत शामिल है।

इसके अलावे मोहनचक, धोवडीहा, पनहर, कोचरा, पचलोवा, संडा, वौरीडीह, वरदाहा, वेशवक पंचायत सुखाग्रस्त से वंचित रह गया है।

इधर 9 पंचायत के ग्रामीणो का कहना है कि ताल तलैया सुख गए है। जलस्तर नीचे चला गया है। कई गांवो मे पानी का हाहाकार मचा है। किसानो के बीच खेतों में फसल उपजाना एक समस्या बनकर रह गया है। खेतो में लगी धान की फसल है, लेकिन पानी के अभाव मे खेत में दरार पडी है, जिसे देख किसानो के बीच मायुसी छाई है।

लोगों का कहना है कि प्रशासन या सरकार के द्वारा भले ही इन नौ पंचायतों को सुखाग्रस्त घोषित करने से वंचित रखा गया हो, लेकिन इस नौ पंचायतो के अंतर्गत वरदाहा पंचायत के अर्जुन सेरथुआ गांव के खेतों मे लगी फसल और पानी की अभाव में खेत में पडी दरारें देखने से अनुमान लगाया जा सकता है कि इस पंचायत मे बाढ़ है या सुखाढ़।

error: Content is protected !!
Exit mobile version