Home समस्या अनियंत्रित स्कार्पियो ने बच्चे को रौंदा, गंभीर हालत में पटना रेफर

अनियंत्रित स्कार्पियो ने बच्चे को रौंदा, गंभीर हालत में पटना रेफर

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नालंदा जिले के नगरनौसा थानान्तर्गत रामघाट बाजार के पास एन एच 30ए पर अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे गम्भीर हालत में पटना ले जाया गया है।

ramghat hadsa 1उस घायल बच्चे की पहचान कैला पंचायत के महमदपुर गांव निवासी सतीश राम के पुत्र सूर्यमणि कुमार के रूप में की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूर्यमणि सड़क पार करने के दौरान पटना की ओर से तीव्र गति से आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया, जिसे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए रामघाट के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देख ईलाज के लिये निजी वाहन से पटना ले जाया गया है।

उधर चंडी थाना पुलिस ने  ग्रामीणों की मदद से दुघर्टना कर भाग रही स्कॉर्पियो को पकड़ लिया गया है। इसकी पुष्टि चंडी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने की।

error: Content is protected !!
Exit mobile version