Home झारखंड 2 पूर्व मंत्री समेत 40 कैदी और 14 स्टाफ निकले पॉजेटिव

2 पूर्व मंत्री समेत 40 कैदी और 14 स्टाफ निकले पॉजेटिव

0

जेल आईजी ने इसकी पुष्टि की और कहा कि कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर अन्‍य कैदियों की भी जांच की जायेगी

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। कोविड-19 उर्फ कोरोना ने झारखंड की राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भी जबरदस्त इंट्री मारी है।

खबर है कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद झारखंड के दो पूर्व मंत्री एनोस एक्का और राजा पीटर समेत 40 कैदी और 14 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।

उधर जेल में संक्रमण फैलने से कैदियों में दहशत का माहौल है। जेल प्रशासन भी सकते में है। वहीं, कार्मिक सचिव अजय कुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। इसके बाद वे आइसोलेशन में चले गये हैं।

उनके आइसोलेशन में जाने के कारण कार्मिक विभाग का प्रभार वंदना दादेल और हिमानी पांडेय को मंत्रिमंडल सचिवालय एंव निगरानी विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version