Home आधी आबादी सिलेंडर में लगी आग, तारापुर विधायक दपंति झुलसे, पत्नी गंभीर

सिलेंडर में लगी आग, तारापुर विधायक दपंति झुलसे, पत्नी गंभीर

0

“पूर्व विधायक नीता चौधरी अपने विधायक पति डॉ मेवालाल चौधरी के लिए दूध गर्म करने किचन में गईं। उन्होंने रसोई गैस जलाने के लिए ज्यों ही लाइटर का स्विच ऑन किया, सिलेंडर में आग लग गयी। आग लगने से सिलेंडर एकाएक विस्फोट कर गई और नीता चौधरी को आग ने अपनी आगोश में ले लिया…..”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बांका जिले की बिल्कुल सीमा से लगे मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ मेवालाल चौधरी और उनकी पूर्व विधायक पत्नी नीता चौधरी आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्व विधायक नीता चौधरी की स्थिति ज्यादा चिंताजनक बताई जा रही है।TARAPUR MLA WIFE BERNING 1

जानकारी के अनुसार घटना गत देर रात की है। बताया गया कि गत रात दो अलग-अलग जगहों से निमंत्रण से लौटकर विधायक एवं उनकी पूर्व विधायक पत्नी तारापुर के कमरगामा स्थित अपने घर पहुंचे। देर रात होने की वजह से घर में काम करने वाली बाई भी अपने घर जा चुकी थी।

इस दौरान पूर्व विधायक नीता चौधरी अपने विधायक पति डॉ मेवालाल चौधरी के लिए दूध गर्म करने किचन में गईं। उन्होंने रसोई गैस जलाने के लिए ज्यों ही लाइटर का स्विच ऑन किया, सिलेंडर में आग लग गयी। आग लगने से सिलेंडर एकाएक विस्फोट कर गई और नीता चौधरी को आग ने अपनी आगोश में ले लिया।

इस स्थिति में चीख-पुकार सुनकर विधायक डॉ मेवालाल चौधरी अपनी पत्नी को बचाने दौड़े। लेकिन तब तक नीता चौधरी काफी झुलस चुकी थीं।

पत्नी को बचाने में विधायक डॉ चौधरी के भी दोनों हाथ झुलस गए। आग से बुरी तरह झुलस चुकी नीता चौधरी को स्थानीय उपचार के बाद उन्हें भागलपुर ले जाया गया जहां आरंभिक इलाज के बाद पटना रेफर किया गया।

इस बीच खबर है कि पूर्व विधायक नीता चौधरी को गंभीर हालत में इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति काफी गंभीर है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक चिकित्सकों ने उनके 90 फ़ीसदी तक बर्न होने की बात कही है। उनके दो बेटे ऑस्ट्रेलिया में हैं जिन्हें सूचना दी गयी। पता चला कि वे भी अपने माता-पिता के पास रवाना हो चुके हैं। फ़िलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। क्षेत्र के लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version