Home समस्या सड़क हादसे में दंपति घायल, एंबुलेंस के लिए करनी पड़ी यूं मशकत

सड़क हादसे में दंपति घायल, एंबुलेंस के लिए करनी पड़ी यूं मशकत

0

राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में जब गंभीर रुप से घायल दंपती को ईलाज के लिए भर्ती कराया गया तो अस्पताल की  लापरवाही सामने आई। जिसमें घायल को एम्बुलेंस से रेफर के लिए घायल के परिचितों को काफी मशक्कत करनी पड़ी…”

राजगीर (नीरज)। बिंबिसार जेल के समीप एक  बोलेरो की टक्कर से बाईक पर सवार स्थानीय पति पत्नी जख्मी हो गए। अनुमंडलीय अस्पताल ईलाज के लिए दोनों को  भर्ती कराया गया।  

स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्म कुंड पर अराधना होटल के संचालक वसोनू कुमार तथा उनकी पत्नी अराधना देवी बाईक से अपने घर वापस लौट रहे थे।rajgir hadsa hospital 1

तभी बिंबिसार जेल मोड़ के पास  एक तेज़ गति से आ रही बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। और पति पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना में बोलेरो भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक फरार हो गया। 

जब अनुमंडलीय अस्पताल में दंपती को ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। तो अस्पताल की  लापरवाही सामने आई। जिसमें घायल को एम्बुलेंस से रेफर के लिए घायल के परिचितों को   काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वहां उपस्थित डाक्टर ने स्वयं एम्बुलेंस  की व्यवस्था न कर घायल के परिचितों को अस्पताल के दीवार पर लिखे एम्बुलेंस के चालक के दूरभाष नंबर पर संपर्क करने की बात कही।

फिर वहां उपस्थित लोगों ने एम्बुलेंस के चालक से संपर्क किया, फिर भी एम्बुलेंस नहीं पहुंचा। चालक अस्पताल से काफी दूर होने की बात कर रहा था।

लेकिन इसके बाद वहां घायल को देखने पहुंचे लोगों ने नाराजगी प्रकट करते हुये इस बात की जानकारी राजगीर एसडीओ संजय कुमार को दी। उसके बाद फौरन एबुंलेस पहुंच गया।

फिलहाल घायल दंपति को बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है। 

error: Content is protected !!
Exit mobile version