Home आधी आबादी यौन उत्पीड़न मामले में BJP MLA ढुलू महतो को अब दबोचने पहुंची...

यौन उत्पीड़न मामले में BJP MLA ढुलू महतो को अब दबोचने पहुंची पुलिस  

0

“पहले यहां भाजपा सरकार होने के कारण मामले में विधायक के प्रति पुलिस का रवैया सहयोगात्मक रहा। वारंट निर्गत होने के बावजूद पुलिस ने गिरफ्तारी की कोशिश नहीं की। लेकिन, भाजपा सरकार जाने और झामुमो गठबंधन की सरकार बनने के बाद विधायक ढुलू पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई……”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। एक चर्चित  यौन उत्पीड़न मामले में बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो को गिरफ्तार करने के लिए एसएसपी की अगुवाई में कई थाने पुलिस उनके आवास को घेरा।

BJP MLA SEXUAL CASE 1विधायक को गिरफ्तार करने के लिए आज सुबह से चिटाही स्थित उनके घर को पुलिस ने घेर रखा है। दूसरी तरफ पुलिस ने भाजयुमो के कतरास मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

ढुलू महतो के घर के पास विधायक समर्थक इक्कठा हुए और सीएम हेमंत सोरेन खिलाफ नारेबाजी। महिला समर्थक झाड़ू लेकर पुलिस का विरोध किया।

सुबह 9:30 बजे पुलिस ने विधायक के आवास के अंदर जाने की कोशिश लेकिन विरोध के कारण पुलिस वापस बरोरा थाना लौट गई।   बता दें कि विधायक ढुलू महतो पर भाजपा की पूर्व महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप है।

हाई कोर्ट रांची के निर्देश पर विधायक के खिलाफ कतरास थाना में कांड संख्या-178/19 दर्ज है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version