Home देश यूं नंग-धड़ंग सड़क पर उतरे आयुद्धकर्मी, बोले-रक्षा मंत्री होश में आओ

यूं नंग-धड़ंग सड़क पर उतरे आयुद्धकर्मी, बोले-रक्षा मंत्री होश में आओ

0

राजगीर के आयुध निर्माणी नालंदा में कल सुबह से ही सभी कर्मचारी अर्धनग्न होकर केंद्र सरकार एवं रक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की………….”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। आयुद्ध निर्माणी कर्मचारियों की हड़ताल निगमीकरण एवं निजीकरण को ले आज भी जारी रही।

rajgir news 2 2आयुद्ध निर्माणी के सारे कर्मचारी आज हड़ताल पर डटे रहे जिसके कारण  हर  प्रकार का उत्पादन कार्य ठप रहा। सभी हड़ताली कर्मचारी अर्धनग्न होकर खुले बदन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

आयुध निर्माणी मजदूर संघ के अध्यक्ष साजन मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के रिमोट पर काम कर रही है। पूंजीवादी कम्पनियों के लाभ के लिये निगमीकरण किया जा रहा है। देश की रक्षा तंत्र को मजबूत करने में लाखो  कर्मचारियों की मेहनत है बाबजूद इसके केंद्र सरकार व्यापारियों के हाथ मे रक्षा तंत्र बेचना चाहती है।

वही भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री अशोक कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार व्यापारी वर्ग के सलाह पर अर्थशास्त्रियों के चँगुल में आकर उत्पादक कम्पनियों के निगमीकरण कर रही है। जिस कारण  देश व्यापी हड़ताल चल रही है। पूरे भारत के 41 आयुध निर्माणी में केंद्र सरकार के खिलाफ हड़ताल जारी है।

भारतीय मजदूर संघ का स्पस्ट मंतव्य है कि निगमीकरण निजीकरण की प्रथम सीढ़ी है इसलिए सरकार निगमीकरण के फैसले पर रोक लगाए………

error: Content is protected !!
Exit mobile version