Home झारखंड यूं गरजे मधु कोड़ा, कहा- भाजपा को 2019 में उखाड़ फेंकेंगे

यूं गरजे मधु कोड़ा, कहा- भाजपा को 2019 में उखाड़ फेंकेंगे

0

“पूर्व मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों को झूठे सपने दिखाए…”

सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर एस टाइप मैदान में आज पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पूरे लय में नजर आए।

MADHU KODA 1वहां डिप्टी मेयर के आवास के समीप कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा।

हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस के साथ जुड़ने का आह्वान किया और आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने नगर निगम के पदाधिकारियों पर भी जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों को झूठे सपने दिखाए।

उन्होंने नगर निगम पर भी भारतीय जनता पार्टी का कब्जा होने के बावजूद पूरा क्षेत्र विकास से कोसों दूर होने की बातें कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने निगम क्षेत्र की गंदगी पर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पर सीधा निशाना साधा।

वैसे पूर्व मुख्यमंत्री ने अगले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता में वापसी होने का दावा भी किया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version